चुकंदर को करें डाइट में शामिल, शरीर में बनी रहेगी खून की मात्रा


By Ashish Mishra20, Sep 2023 06:00 AMjagran.com

हेल्दी रहना

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए पोषकयुक्त पदार्थों का सेवन करना चाहिए। आइए जानते हैं कि चुकंदर को डाइट में शामिल करने से क्या फायदे होते हैं?

चुकंदर

चुकंदर में भरपूर मात्रा में विटामिन बी6 और फोलट होता है। इसे खाने से नई कोशिकाएं का निर्माण तेजी से होता है।

बेहतर ब्लड सर्कुलेशन

चुकंदर में नाइट्रिक ऑक्साइड होता है। यह मांसपेशियों में ब्लड सर्कुलेशन को बनाए रखने में मदद करता है।

खून की कमी दूर करना

चुकंदर में भरपूर मात्रा में आयरन होता है। यह शरीर में खून की बनाए रखने में मदद करता है। एनीमिया से बचने के लिए डाइट में चुकंदर को शामिल करना चाहिए।

बेहतर पाचन

चुकंदर में फाइबर की मात्रा होती है। इसे खाने से पेट साफ रहता है और गैस आदि की समस्या से भी छुटकारा मिलता है।

इम्यूनिटी बूस्ट

चुकंदर का जूस पीने इम्यूनिटी बूस्ट होती है। जो कई तरह के संक्रमण से लड़ने में मदद करती है।

हेल्दी हार्ट

चुकंदर में एंटीऑक्सीडेंट गुण होता है। इसे खाने से हार्ट से जुड़ी समस्याएं दूर होने लगती हैं। इसके हार्ट अटैक का खतरा भी कम होता है।

कैंसर से बचाना

चुकंदर पुरानी कोशिकाओं को नष्ट करने में मदद करता है। इसके अलावा यह कैंसर से भी बचाने में मदद करता है।

पढ़ते रहें

लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ