गर्मियों में चुकंदर खाने के फायदे


By Akshara Verma15, Apr 2025 12:30 PMjagran.com

चुकंदर खाने के फायदे

गर्मियों में चुकंदर खाने से शरीर को कई तरह के फायदे होते हैं। यह खाने में काफी पौष्टिक होता है। इसमें विटामिन, मिनरल्स और एंटी-ऑक्सीडेंट्स के गुण पाए जाते हैं। आइए जानते हैं, गर्मियों में चुकंदर खाने से क्या-क्या फायदे मिलते हैं।

हीमोग्लोबिन में तेजी

शरीर के लिए चुकंदर काफी अच्छा होता है। इसमें मौजूद आयरन खून की कमी को पूरा करने में मदद करता है। गर्मियों में आप इसे रोज खून साफ करने के लिए जरूर खाया करें।

ग्लोइंग स्किन

चुकंदर में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स और विटामिन सी के गुण आपको ग्लोइंग स्किन देने में मदद करेंगे। साथ ही, यह गर्मियों में होने वाली रेडनेस और टैनिंग से छुटकारा दिलाएंगे।

डिहाइड्रेशन में कमी

गर्मियों में शरीर जल्दी डिहाइड्रेट होने लगता है, जिसके कारण कई तरह की बीमारियां होने लगती है। ऐसे में आप चुकंदर खा सकते हैं। यह आपके शरीर में पानी की मात्रा को कंट्रोल करेगा। साथ ही, इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस को बनाए रखेगा।

पाचन में सुधार

क्या आप जानते हैं चुकंदर में फाइबर पाया जाता हैं, जो आपके पाचन में कई तरह के सुधार करता है। साथ ही, आप कब्ज की बीमारी से जूझ रहे हैं, तो आप इसे आराम से खा सकते हैं।

वजन कम करने में मदद

वजन कम करने के लिए आप चुकंदर को खा सकते हैं। इसमें कैलोरी की कम मात्रा पाई जाती है, जिसके कारण आपको भूख कम लगती हैं। साथ ही, वजन में भी धीरे धीरे कमी आने लगती हैं।

ब्लड प्रेशर नियंत्रण

क्या आप जानते हैं चुकंदर में नाइट्रेट पाया जाता है, जो आपके ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है। साथ ही, यह आपके हार्ट से जुड़ी समस्याओं को भी बेहतर बनता है।

एनीमिया से बचाव

एनीमिया जैसी बीमारी शरीर को कमजोर बना देती है। लेकिन, चुकंदर में मौजूद आयरन शरीर को मजबूत बनाता है। साथ ही, इसे रोज खाने से हाइपो ग्लोबिन में भी तेजी से बढ़ता है।

लाइफस्टाइल से जुड़ी हर अपडेट के लिए बनें रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: FreePik