Valentine's Day: बॉयफ्रेंड की धड़कने होंगी तेज, जब लगाएंगी ये लिपस्टिक शेड्स


By Priyam Kumari12, Feb 2025 03:55 PMjagran.com

वेलेंटाइन डे मेकअप टिप्स

लड़कियों को मेकअप करना बहुत पसंद होता है, लेकिन ये पूरा तभी होता है, जब आप लिपस्टिक लगती हैं। लिपस्टिक हमारे ऑवर ऑल लुक को बदल देता है।

यंग गर्ल्स के लिए लिपस्टिक शेड्स

अगर आप वेलेंटाइन डे के लिए तैयार हो रही हैं और आपको समझ नहीं आ रहा कि कौन-सी लिपस्टिक लगाएं, तो आज हम आपको बेस्ट लिपस्टिक शेड्स बताएंगे, जो आपके लुक को खूबसूरत बना देगा।

रेड लिपस्टिक शेड

अगर आप डेट या पार्टी में डिफरेंट लुक क्रिएट करना हैस को रेड लिपस्टिक शेड ट्राई करें। इस तरह के लिप कलर हर आउटफिट के लिए बेस्ट ऑप्शन है।

डार्क ब्राउन लिपस्टिक शेड

महिलाओं डार्क ब्राउन लिप कलर लगाना काफी पसंद करती हैं। ये कलर हर एक पार्टी लुक के साथ अच्छा लगता है। इसमें आप क्लासी लगेंगी।

न्यूड लिपस्टिक शेड

यंग गर्ल्स के बीच न्यूड कलर्स बहुत ट्रेंड में है। इस तरह के शेड हर आउटफिट पर खूब जचते हैं। आप भी पार्टनर को इंप्रेस करने के लिए इसे जरूर लगाएं।

डीप प्लम लिपस्टिक शेड

अगर आपका फेयर कलर है, तो आप डीप प्लम लिपस्टिक शेड लगा सकती हैं। यह कलर भी डेट या पार्टी आउटफिट के साथ काफी अच्छा लगता है।

पिंक लिपस्टिक शेड

अगर आप ज्यादा ब्राइट कलर लगाना पसंद नहीं करती हैं, तो पिंक लिपस्टिक शेड आप लगा सकती हैं। इसे आप अपनी स्किन टोन के हिसाब से लगाएं।

मेकअप और ब्यूटी से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Canva