Chubby Girls लहंगे में भी दिखेंगी स्लिम, आजमाएं ये फैशन ट्रिक्स


By Priyam Kumari12, Feb 2025 03:23 PMjagran.com

महिलाओं के लिए फैशन टिप्स

आजकल पतला दिखना हर किसी की चाहत होती है, जिसके लिए वह काफी मेहनत करती हैं, लेकिन कई बार यह मेहनत रंग नहीं लाती हैं, जिस कारण से वह अपनी पसंद के हिसाब से कपड़े नहीं पहन पाती हैं।

चबी गर्ल्स के लिए फैशन ट्रिक्स

शादी या फंक्शन में महिलाओं को लहंगा पहनना काफी पसंद होता है, लेकिन हमेशा उन्हें यह परेशानी आती है कि वह लहंगे में मोटी दिखती हैं। इसलिए आज हम आपके लिए कुछ फैशन ट्रिक्स लेकर आए हैं, जिन्हें फॉलो करके चबी गर्ल्स स्लिम नजर आएंगी।

लाइट कलर के लहंगे न पहनें

अगर आप भी लहंगे में स्लिम दिखना चाहती हैं, तो लाइट कलर के लहंगा की जगह डार्क कलर के लहंगे चुनें। इसमें नेवी ब्लू, ब्लैक, ग्रीन या मैरून आपको स्लिमर दिखा सकते हैं।

हाई वेस्ट लहंगा चुनें

अगर आप लहंगे में अपने मोटे पेट को छुपाना चाहती हैं, तो हाई वेस्ट लहंगा पहनें। इसमें आप स्लिम और खूबसूरत नजर आएंगी। इसके साथ शॉर्ट चोली कैरी कर सकती हैं।

लंबा दुपट्टा करें ड्रेप

लहंगा में स्लिम दिखने के लिए दुपट्टे को वर्टिकली लटकाकर फिक्स करें। यह आपकी हाइट को लंबा और पतला दिखाता है।

सही फिटिंग का लहंगा

लहंगा सिलवाते वक्त सही फिटिंग का ध्यान रखें। अगर आप लहंगा ज्यादा टाइट या बहुत ढीला पहनती हैं, तो इससे आपकी कमर का आकार सही से उभरकर नहीं आता।

हल्का और फ्लोई फैब्रिक

लहंगा खरीदते समय फैब्रिक का ध्यान रखें। हल्के और फ्लोई फैब्रिक जैसे शिफॉन, नेट या जॉर्जेट लहंगा पहनने से आपकी कमर पतली दिखाई दे सकती है।

फैशन और स्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Instagram (@madhuridixitnene)