काजोल के 7 शानदार+टॉप एथनिक लुक्स


By Akshara Verma27, Jun 2025 11:30 AMjagran.com

Kajol के 7 शानदार एथनिक लुक्स

बॉलीवुड की हसीनाओं में से एक हसीना Kajol Devgan अपनी एक्टिंग के साथ एथनिक लुक्स को लेकर ट्रेंड में रहती हैं। यंग गर्ल्स के साथ महिलाएं भी इनके खूबसूरत आउटफिट्स को स्टाइल कर सकती हैं।

येलो सूट

काजोल देवगन इस येलो सूट में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। महिलाएं नॉर्मल फंक्शन पर ऐसे सूट को लॉन्ग और हैवी इयररिंग्स के साथ पहन सकती हैं।

प्लेन साड़ी

एक्ट्रेस ने बोल्ड मेकअप के साथ फुल स्लीव्स ब्लाउज कैरी किया है। यह प्लेन साड़ी काफी एलिगेंट लुक दे रही हैं। कॉलेज फंक्शन में स्पॉटलाइट बनने के लिए आप इसे कॉपी कर सकती हैं।

प्रिंटेड साड़ी

महिलाएं नॉर्मल लुक में भी सुंदर दिखने के लिए एक्ट्रेस की इस प्रिंटेड साड़ी को कैरी कर सकती हैं। यह काफी क्लासी और स्टाइलिश लुक दे रहा है।

साड़ी विद ब्लेजर

काजोल देवगन इस गोल्डन साड़ी में काफी खूबसूरत लग रही है। साथ ही, एक्ट्रेस का ब्लेजर ब्लाउज काफी ट्रेंड में है। भाई की शादी में रॉयल लुक के लिए आप इस आउटफिट को कॉपी कर सकती हैं।

लॉन्ग सूट

व्हाइट और ब्लैक सूट में एक्ट्रेस काफी प्यारी लग रही है। यंग गर्ल्स सूट के साथ ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी कैरी कर सकती हैं। साथ ही, मेसी बन आपके चेहरे के लुक को अट्रैक्टिव बना देगा।

साड़ी विद बेल्ट

आजकल बेल्ट स्टाइल काफी एलिगेंट लुक दे रहा है। यंग गर्ल्स हॉट और सेसी लुक के लिए साड़ी के साथ एक्ट्रेस जैसे बेल्ट स्टाइल को ट्राई कर सकती हैं।

बॉर्डर साड़ी

सिल्क साड़ी में एक्ट्रेस काफी कहर ढा रही हैं। साड़ी का बॉर्डर काफी खूबसूरत और हैवी लुक दे रहा है। आप इसे बोल्ड न्यूड मेकअप के साथ पहन सकती हैं।

Kajol Devgan के इन डिजाइनर और स्टाइलिश एथनिक आउटफिट्स से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। फैशन से जुड़ी हर अपडेट के लिए बनें रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: Instagram (@kajol)