अंकिता लोखंडे टीवी की फेमस अभिनेत्री हैं। जो कि टीवी सीरियल 'पवित्र रिश्ता' में अर्चना के किरदार से घर-घर में फेमस हुई। एक्ट्रेस के फैंस की संख्या लाखों में हैं।
हाल में अंकिता चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस के सीजन 17 में नजर आई थीं। जहां वो पति विक्की जैन संग घर में दाखिल हुई। फैंस ने एक्ट्रेस के गेम को खूब सपोर्ट किया।
इसके साथ ही एक्ट्रेस अपने हॉट एंड बोल्ड अंदाज को लेकर सोशल सेंसेशन बनी रहती हैं। उनका हर लुक आते ही वायरल होता है। जिसकी वजह उनका खूबसूरत ड्रेसिंग सेंस होना है।
आज हम आपको अंकिता लोखंडे के बेस्ट सेसी गाउन का कलेक्शन दिखाने जा रहे हैं। जिन्हें आप कॉकटेल पार्टी में कैरी करके खुद को ग्लैमरस बना सकती हैं।
अंकिता लोखंडे का ब्राउन कलर के ट्रांसपेरेंट शिमरी गाउन में हॉट अंदाज फैंस के दिलों को घायल कर रहा है।
एक्ट्रेस का स्काई ब्लू हाल्टर नेक साटन गाउन लुक काफी ग्लैमरस लुक दे रहा है। नाइट पार्टी के लिए ये लुक बेस्ट है।
कॉकटेल पार्टी में अंकिता का सेक्विन नूडल डीपनैक गाउन काफी बोल्ड लुक दे रहा है।
अभिनेत्री का फ्लोरल हाई स्लिट गाउन में बोल्ड अंदाज देखा जा सकता है। आप भी इस लुक को कॉपी कर सकती हैं।