हिंदू धर्म में बसंत पंचमी पर्व का विशेष महत्व है, यह दिन माता सरस्वती को समर्पित होता है। इस दिन माता सरस्वती की विधि-विधान से की जाती है।
बसंत पंचमी माघ महीने के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाई जाती है। इस साल बसंत पंचमी 14 फरवरी को मनाई जाएगी।
इस दिन ज्ञान और विद्या की देवी माता सरस्वती की पूजा की जाती है। इस दिन पढ़ने वाले विद्यार्थी और बच्चे कुछ खास उपाय कर सकते हैं।
इस दिन बच्चे माता सरस्वती की पूजा करते समय पीले फल, फूल अर्पित करें। यह उपाय करने से माता सरस्वती प्रसन्न होती हैं।
माता सरस्वती की पूजा करते समय ‘ॐ ऐं सरस्वत्यै ऐं नमः’ मंत्र का 108 बार जाप करें। यह उपाय करने से बच्चों में बुद्धि का विकास होता है।
इस दिन बच्चों से शिक्षा संबंधी सामग्री जैसे कॉपी, किताब, पेन पेंसिल का दान कराएं। इससे माता सरस्वती भक्तों को आशिर्वाद देती हैं।
पूजा करते समय माता सरस्वती के चरणों में पेन और किताब अर्पित करें और ज्ञान तथा बुद्धि की कामना करें।
यह उपाय करने से बच्चे की आध्यात्म में रुचि जागेगी और ज्ञान तथा बुद्धि का विस्तार होगा।
धर्म और अध्यात्म से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com