बसंत पंचमी के दिन क्या करें क्या न करें?


By Ashish Mishra10, Feb 2024 01:48 PMjagran.com

बसंत पंचमी 2024

हिंदू धर्म में इस पर्व का विशेष महत्व होता है। इन दिन मां सरस्वती की पूजा की जाती है। आइए जानते हैं कि पंचमी के दिन कौन से काम करने चाहिए और कौन से नहीं करने चाहिए?

बसंत पंचमी कब है?

यह पर्व माघ मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है। इस बार बसंत पंचमी 14 फरवरी को मनाई जाएगी। कुछ काम ऐसे होते हैं जिसे बसंत पंचमी के दिन नहीं करना चाहिए।

मां सरस्वती की पूजा करना

बसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती की पूजा करनी चाहिए। अगर आप पढ़ाई कर रहे हैं तो विशेष रूप से मां लक्ष्मी की पूजा करें। इससे ज्ञान की प्राप्ति होती है।

पीले रंग का वस्त्र पहनें

मां सरस्वती को पीला रंग बेहद पसंद होता है। बसंत पंचमी के दिन पीले रंग के कपड़े पहनना शुभ माना जाता है। ऐसा करने से मां सरस्वती प्रसन्न होती हैं।

किताब दान करना

बसंत पंचमी के दिन गरीब बच्चों को किताबें और पढ़ाई से जुड़ी अन्य चीजें दान करनी चाहिए। इससे मां सरस्वती प्रसन्न होती है।

बसंत पंचमी का व्रत रखें

इस दिन मां लक्ष्मी की पूजा करने का विधान होता है। इस दौरान व्रत रखना शुभ माना जाता है। इससे स्वास्थ्य भी बेहतर होता है।

गलत न बोलें

मां सरस्वती को वाणी की देवी कहा जाता है। बसंत पंचमी के दिन गलत वाणी का उपयोग नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से मां सरस्वती नाराज होने लगती हैं।

इन चीजों का सेवन न करें

बसंत पंचमी के दिन लहसुन, प्याज और तामसिक भोजन करने से बचना चाहिए। इसके साथ ही किसी तरह का नशा भी नहीं करना चाहिए।

पढ़ते रहें

अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ