यह हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसके सेवन से हमारे शरीर को बहुत लाभ मिलते हैं।
सत्तू पोषक तत्वों से भरपूक होता है। इसमें कैल्शियम मैग्नीशियम, प्रोटीन, फाइबर, कार्बोहाइड्रेट आदि पाए जाते हैं।
इसका उपयोग कई तरीके से किया जाता है, जैसे कुछ लोग इसका शरबत पीना पसंद करते हैं तो वहीं कुछ लोग इसे लिट्टी बनाकर खाना पसंद करते हैं।
सत्तू का सेवन डायबिटीज में राहत दिलाता है। डायबिटीज की समस्या में रोज सुबह इसका सेवन कर सकते हैं।
सत्तू का सेवन नमक मिलाकर करें, इससे ब्लड शुगर कंट्रोल रहता है।
इसका शरबत बनाने के लिए 1 कप सत्तू को 4 कप पानी में घोलकर इसमें नींबू, भुना जीरा पाउडर, पुदीने की पत्तियां, हरी मिर्च, बारीक कटा हुआ प्याज डालें।
इसके ऊपर से धनिया की पत्ती डालकर इसे पी सकते हैं। इसे पीने से चेहरे की झुर्रियां कम होती हैं और बाल मजबूत होते हैं।
इसके अलावा इसे पीने से ब्लड प्रेशर से भी राहत मिलती है। गर्मियों में लू से बचाव के लिए भी इसका सेवन किया जाता है।
लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com