एशिया कप अब समाप्ति की ओर है। 17 सितंबर को भारत और श्रीलंका के बीच इसका फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। यह मुकाबला भारतीय समयानुसार, दोपहर 2 बजे से शुरू होगा।
बीते दिन यानी कल भारत और बांग्लादेश के बीच इस टूर्नामेंट का आखिरी सुपर-4 मैच खेला गया, जिसमें बांग्लादेश की टीम ने भारत को 6 रन से हराया।
बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम को 266 रनों का लक्ष्य दिया, जिसके जवाब में भारतीय टीम 259 रन ही बना सकी।
भारत की तरफ से शुभमन गिल ने शानदार पारी खेली। शुभमन गिल ने 121 रनों की पारी खेली लेकिन दूसरे छोर पर कोई बल्लेबाज टिक नहीं सका। गिल के करियर का यह पांचवा शतक था।
बांग्लादेश को कल ऐतिहासिक जीत मिली है। इससे पहले बांग्लादेश ने 2012 में भारत को 5 विकेट से हराया था।
इसी के साथ बांग्लादेश ने 11 साल का सूखा खत्म किया और मैच को 6 रन से जीतने में सफल रहे।
बांग्लादेश की ओर से कप्तान शाकिब अल हसन ने 80 रनों की शानदार पारी खेली। इसके अलावा तौहीद ह्रदाय ने 54 रन की अर्धशतकीय पारी खेली।
भारत की ओर से शार्दुल ठाकुर ने 3 और मोहम्मद शमी ने 2 विकेट चटकाए। इसके अलावा प्रसिद्ध कृष्णा, अक्षर पटेल और रवींद्र जडेजा ने 1-1 विकेट लिया।
क्रिकेट से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com