विश्व कप 2023 का आगाज होने वाला है। इसका आयोजन भारत कर रहा है। इसके लिए तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं।
इसका पहला मैच इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच 5 अक्टूबर को खेला जाएगा। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।
विश्व कप जैसे बड़े टूर्नामेंट में खेलना किसी भी खिलाड़ी के लिए गौरव की बात होती है। हालांकि विश्व कप इतिहास में कुछ ऐसे भी खिलाड़ी हैं, जो एक से अधिक टीमों के लिए खेल चुके हैं। इनकी चर्चा करेंगे।
इस लिस्ट में इंग्लैंड के पूर्व कप्तान इयोन मार्गन भी शामिल हैं। मार्गन ने 2007 का विश्व कप आयरलैंड के लिए खेला था। वहीं 2011, 2015 और 2019 के विश्व कप में इंग्लैंड की टीम का हिस्सा रहे।
इयोन मार्गन इंग्लैंड के सबसे सफल कप्तान रहे हैं। उनकी कप्तानी में ही 2019 में पहली बार इंग्लैंड ने विश्व कप का खिताब अपने नाम किया।
केपलर वेसेल्स भी दो टीमों के लिए विश्व कप में खेल चुके हैं, साल 1983 में उन्होंने आस्ट्रेलिया के लिए और साल 1992 में दक्षिण अफ्रीका के लिए विश्व कप खेला।
एंडरसन कमिंस ने साल 1992 में वेस्टइंडीज के लिए तथा 2007 में कनाडा के लिए विश्व कप खेला।
एड जोयस भी ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने पहले इंग्लैंड और बाद में आयरलैंड की टीम का हिस्सा रहे।
क्रिकेट से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com