अक्सर लोगों के दांतों पर कालापन आने लगता है। ऐसे लोगों को काफी देखरेख करने की जरूरत पड़ती है। आइए जानते हैं कि काले दांतों को चमकदार कैसे बना सकते हैं?
अक्सर लोग केला खाने के बाद छिलके को फेंक देते हैं, जबकि दांतों को चमकदार बनाने में केले के छिलके काफी फायदेमंद होते हैं।
इसमें भरपूर मात्रा में पोटैशियम और मैग्नीशियम पाया जाता है। यह दांतों के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसके साथ ही केला खाने से शरीर को एनर्जी भी मिलती है।
दांतों को दूध की तरफ सफेद करने के लिए केले के छिलके को दांत पर रगड़ना चाहिए। इसके बाद रोजाना की तरह ब्रश कर लें। ऐसा करने से दांतों पर चमक आने लगती है।
अपने दांतों को सड़ने से बचाने के लिए केले के छिलके के अंदर के भाग को दांतों पर रगड़ने चाहिए। इससे दांतों में पड़ने वाले कीड़ें दूर होने लगते हैं।
अक्सर लोगों के दांतों पर पीलापन आने लगता है। ऐसे लोगों को दांतों पर केले के छिलके का उपयोग करना चाहिए। ऐसा करने से पीलापन दूर होने लगता है।
एक कटोरी में आधे चम्मच नमक लेकर उसमें सरसों के तेल की कुछ बूदें मिला लें। इस मिश्रण से दांतों पर मसाज करने से पीलापन दूर होने लगता है। इसे सप्ताह में 1 बार जरूर करना चाहिए।
दांतों को हेल्दी रखने के लिए रोजाना ब्रश करना चाहिए। ब्रश करते समय इस बात का विशेष ध्यान देना चाहिए कि मसूढ़ों पर असर न पड़ने पाए।
लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ