सपने में ये 5 चीजें देखना होता है अशुभ


By Mahak Singh21, Feb 2023 04:12 PMjagran.com

सपनों की दुनिया

ज्यादातर लोग सोते समय सपनों की दुनिया में चले जाते हैं, वहीं कुछ सपने अच्छे होते हैं तो कुछ डरावने।

स्वप्न शाश्त्र

स्वप्न शाश्त्र के अनुसार सपनों का वास्तविक जीवन से गहरा संबंध होता है, हर सपना व्यक्ति के जीवन में आने वाली शुभ और अशुभ घटनाओं का संकेत देता है।

अशुभ सपने

आइए जानते हैं सपने में किन चीजों को देखना अशुभ माना जाता है।

सपने में झाड़ू देखना

स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में झाड़ू देखना बहुत ही अशुभ माना जाता है, यह आने वाले आर्थिक संकट का संकेत माना जाता है।

काले घने बादल

यदि आप सपने में काले घने बादल देखते हैं, तो यह अशुभ माना जाता है। इसका अर्थ है कि आपको आर्थिक संकट का सामना करना पड़ सकता है।

मधुमक्खियों का छत्ता

सपने में मधुमक्खियों को छत्ता बनाते हुए देखना आने वाली अनहोनी का संकेत देता है।

सोना देखना

अगर आप सपने में खुद को सोना प्राप्त करते हुए देखते हैं तो यह धन हानि का संकेत माना जाता है।

काला कौआ

अगर आप सपने में काला कौआ देखते हैं, तो यह झगड़े का संकेत माना जाता है।

अध्यात्म से जुड़ी ऐसी और खबरें पढ़ने के लिए जुड़े रहें Jagran.com के साथ