बबीता जी की फ्लॉलेस त्वचा का राज है यह घरेलू स्क्रब और उबटन


By Akanksha Jain27, Apr 2024 07:09 PMjagran.com

तारक मेहता की बबीता जी

तारक मेहता का उल्टा चश्मा में बबीता जी का किरदार निभाकर पॉपुलैरिटी हासिल करने वाली मुनमुन दत्ता को आज हर कोई जानता है।

मुनमुन दत्ता की फ्लॉलेस त्वचा

मुनमुन दत्ता हमेशा ही अपनी खूबसूरती की वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। आज हम आपको एक्ट्रेस की फ्लॉलेस त्वचा का राज बताने जा रहे हैं।

इस्तेमाल करती हैं घरेलू स्क्रब और उबटन

अपनी त्वचा की खूबसूरती को बनाए रखने के लिए मुनमुन दत्ता घरेलु स्क्रब और उबटन का इस्तेमाल करती हैं। आज हम आपको उनकी स्किन का राज बताने जा रहे हैं।

कैसे बनाती हैं उबटन

मुनमुन बेसन और कच्चे दूध को मिलाकर अपने फेस पर इस्तेमाल करती हैं। ये उबटन उनकी स्किन को सूट करता है।

स्पेशल घरेलू स्क्रब

मुनमुन दत्ता बॉडी पॉलिशिंग के लिए घर का बना हुआ स्क्रब ही इस्तेमाल करती हैं। एक्ट्रेस कॉफी, चीनी और नारियल का तेल से स्क्रब बनाती हैं और इस्तेमाल करती हैं।

हेल्दी खाना खाती हैं मुनमुन

खुद को हेल्दी और स्किन को भी हेल्दी रखने के लिए मुनमुन दत्ता हेल्दी खाना खाती हैं। एक्ट्रेस घर का ही खाना खाना पसंद करती हैं।

भरपूर पानी का सेवन

अपनी बॉडी को हाइड्रेट और स्किन को क्लियर बनाने के लिए मुनमुन दत्ता दिनभर भरपूर मात्रा में पानी पीती हैं।

हेल्दी लाइफ स्टाइल जीती हैं मुनमुन

मुनमुन दत्ता हेल्दी लाइफ स्टाइल जीती हैं। एक्ट्रेस एक्सरसाइज भी करती हैं और डाइट का भी ध्यान रखती हैं। इससे शरीर के साथ साथ स्किन भी अच्छी होती है।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ