आलिया भट्ट बॉलीवुड इंडस्ट्री की क्यूट एक्ट्रेस हैं। जो कि फिल्मों में अपनी एक्टिंग और सोशल मीडिया पर अपने स्टाइलिश अंदाज से फैंस को इंप्रेस करने का एक भी मौका नहीं छोड़ती हैं।
अभिनेत्री का ड्रेसिंग सेंस काफी रॉयल होता है। इवेंट और या नॉर्मल आलिया के का हर लुक अट्रैक्टिव और यूनिक होता है।
आज हम आपको आलिया के अट्रैक्टिव सलवार-सूट दिखाने जा रहे हैं। जिन्हें आप कैरी करके खुद को खूबसुरत बना सकती हैं।
हाल में एक्ट्रेस ने एक अवार्ड फंक्शन के दौरान लाइट कलर का नेटिड शरारा और हैवी कुर्ती कैरी किया था। जिसमे आलिया कहर ढहा रही थीं। उनके सूट की कीमत डेढ़ करोड़ बताई जा रही थी।
आलिया पिंक और व्हाइट कलर के प्लाजो सेट में एलिगेंट लुक दे रही हैं। समर सीजन में ये काफी खूबसूरत लुक देगा।
आप भी आलिया के इस व्हाइट पेप्लम स्टाइल नूडल स्ट्रैप सूट को कैरी करके खुद को प्रिटी लुक दे सकती हैं।
आलिया डार्क पिंक कलर के सिल्क सूट में ब्यूटिफुल नजर आ रही हैं। इस तरह के सूट काफी स्लिम लुक देते हैं।
अभिनेत्री मरून कलर के फ्लोरल प्रिंट अनारकली सूट में काफी स्टाइलिश लग रही हैं। आप भी इसे ट्राई कर सकती हैं।