ये बात तो हम सभी जानते हैं कि बॉलीवुड डिवाज के ऑउटफिट की कीमत लाखों करोड़ों में होती है। ऐसे में आज हम आपको एक्ट्रेसेज की लाखों की कीमत वाली साड़ियां दिखाने जा रहे हैं।
वाणी कपूर की यह फ्लोरल प्रिंट साड़ी 2 लाख 40 हजार रूपये की है। इसके साथ एक्ट्रेस ने प्लेन ब्लैक कट स्लीव्स ब्लाउज पहना हुआ है।
मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर की यह पीच कलर की नेटिड साड़ी 1 लाख 38 हजार की है। जिसमें डीवा बला की खूबसूरत लग रही हैं।
रश्मिका मंदाना की ग्रीन गोल्डन वर्क टिशू साड़ी की कीमत 1 लाख 19 के करीब है। एक्ट्रेस इस साड़ी में कहर ढहा रही हैं।
तमन्ना भाटिया की रेड प्रिंटेड साटन साड़ी ऑफ शोल्डर ब्लाउज लुक काफी वायरल हुआ था। डीवा की साड़ी 1 लाख 26 हजार की है।
बिपाशा बसु ने अंबानी वेडिंग के दौरान यह फ्लोरल प्रिंट वेलवेट साड़ी पहनी थी। जिसकी कीमत 1 लाख से ज्यादा है।
सान्या मल्होत्रा गोल्डन कलर की सेक्विन साड़ी में बोल्डनेस का तड़का लगा रही हैं। अभिनेत्री की साड़ी 3 लाख 25 हजार की है।
जान्हवी कपूर की इस रेड कलर की शिफॉन साड़ी ग्रीन हैवी वर्क ब्लाउज की कीमत 1 लाख 15 हजार के करीब है।