आजकल अनियमित दिनचर्या, खानपान में लापरवाही के साथ-साथ स्क्रीन टाइम ज्यादा होने के कारण कम उम्र में ही लोगों को चश्मा लग जाता है।
ज्यादातर मामलों में लोगों की दूर की नजर कमजोर हो जाती है और दूर की चीजें धुंधली दिखाई देती हैं।
ऐसे में दूर की नजर कम होने या मायोपिया की समस्या को कुछ आयुर्वेदिक उपचार के जरिए भी नियंत्रित किया जा सकता है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानें।
यदि आपको भी निकट दृष्टि दोष है तो ऐसे में आपको हरी पत्तेदार सब्जियों के साथ-साथ विटामिन-A और विटामिन-C का भरपूर सेवन करना चाहिए।
Myopia को कंट्रोल करने में त्रिफला काफी सहायक होता है। यह आंखों को मजबूत बनाता है।
त्रिफला चूर्ण के पानी से सुबह-सुबह आंखों को धोने से भी लाभ होता है। इसका असर आपको कुछ ही दिनों में नजर आने लगेगा।
आंखों को हेल्दी रखने के लिए शरीर में पानी की कमी न होने दें। शरीर में पानी की कमी होने पर ड्राई आई की समस्या हो सकती है।
त्राटक क्रिया एक अच्छी एक्सरसाइज है। जिसका नियमित अभ्यास करने से आंखों की रोशनी तेज होती है।
अगर आपकी भी दूर की नजर कमजोर है तो ऐसे में ये उपाय जरूर आजमाएं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com