आजकल शुगर के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है इसका कारण खराब खान पान होता है। अब तो बेहद कम उम्र में लोग इसकी चपेट में आ जा रहे हैं।
आज हम आपको उम्र के हिसाब से ब्लड शुगर लेवल कितना होना चाहिए उसके बारे में बताने जा रहे हैं। ताकि आप खुद का ख्याल रख पाएं।
18 साल से ऊपर के लोगों का ब्लड शुगर लेवल खाना खाने के एक या दो घंटे बाद 140 मिलिग्राम होना चाहिए।
अगर आप व्रत में हैं तो 99 मिलीग्राम प्रति डेसीलीटर होना चाहिए। 40 की उम्र पार करने के बाद लोगों को रेगुलर हेल्थ चेकअप कराते रहना चाहिए।
जो लोग 40 से 50 की उम्र के बीच हैं और डायबिटीज के पेशेंट हैं तो उनकी फास्टिंग शुगर लेवल 90 से 130 mg/dL होनी चाहिए।
फास्टिंग शुगर लेवल 90 से 130 mg/dL होना चाहिए। खाने के बाद 140 mg/dl से कम और डिनर के बाद 150 होना चाहिए।
इससे ज्यादा चिंता का विषय हो जाता है। ऐसे में तुरंत डॉक्टर को दिखाना चाहिए। नहीं तो यह दिक्कत और बढ़ सकती है।
ऐसे में अगर आप ब्लड शुगर के पेशेंट हैं तो आपको अपने खान पान से लेकर सोने उठने बैठने तक के तरीके में बदलाव करना चाहिए।
अपनी उम्र के हिसाब से शुगर लेवल का ध्यान रखें। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com