सरसों के तेल से 2 मिनट में दूर करें दांतों का पीलापन


By Ashish Mishra23, May 2024 02:19 PMjagran.com

दांत पर पीलापन

अक्सर लोगों का दांत पीला होने लगता है। ऐसे लोगों को सरसों के तेल का उपयोग करना चाहिए। आइए जानते हैं कि 2 मिनट में कैसे दांतों के पीलेपन को दूर कर सकते हैं?

सफेद दांत

सभी लोग चाहते हैं कि उनके दांत सफेद बने रहें। इसके लिए कई तरीके अपनाने चाहिए। कई उपाय ऐसे हैं, जिसे करने से दांत सफेद होने लगते हैं।

सरसों का तेल

दांतों के पीलेपन को दूर करने के लिए सरसों के तेल का उपयोग कर सकते हैं। इससे दांत हेल्दी रहता है।

सरसों और हल्दी का उपयोग

दांतों से पीलापन दूर करने के लिए पीली सरसों के तेल में आधा चम्मच हल्दी मिलाकर लें। इस पेस्ट को दांत पर रगड़ने से पीलापन दूर होने लगती है।

सरसों का तेल और नमक

दांत से गंदगी को दूर करने के लिए सरसों के तेल के साथ नमक का उपयोग किया जा सकता है। इन दोनों के मिश्रण को ब्रश की सहायता से दांत पर रगड़ने से पीलापन दूर होता है।

कीड़ों से छुटकारा

दांत पर सरसों के तेल और नमक को रगड़ने कीड़े की समस्या दूर होने लगती है। इससे दांत हेल्दी और सफेद होने लगता है।

रोजाना ब्रश करें

रोज ब्रश करने के दांत हेल्दी बना रहता है। सुबह उठने के बाद और रात में भोजन करने के बाद ब्रश करने के दांत सफेद रहता है।

दांत के दर्द को दूर करना

अगर आपके दांत दर्द कर रहे हैं, तो अमरूद के पत्ते को तोड़कर पानी में धुल लें। इसके बाद इस पत्ते को चबाने से दांत के दर्द से आराम मिलने लगता है।

पढ़ते रहें

दांत से जुड़ी परेशानियों को दूर करने समेत लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ