धनिया में विटामिन ए, विटामिन सी और फॅालिक एसिड पाया जाता है। इसे पीने से कोलेस्ट्रॉल कम होता है। साथ ही, बॅाडी भी डिटॅाक्ट हो जाती है।
सुबह लहसुन की कलियां चबाने से धमनियों में बैड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा कम हो जाती है।
मेथी दाना शरीर के लिए फायदेमंद होता है। इसके इस्तेमाल से कोलेस्ट्रॉल से छुटकारा पा सकते हैं। लोग इसे सब्जी में मिलाकर भी खाते हैं।
शहद एक नेचुरल चीज है, इसे नींबू और पानी के साथ मिलाकर पीने से कोलेस्ट्रॉल कम होता है। इसके साथ ही पेट की चर्बी भी कम होती है।
रोजाना खाने के साथ एक या से दो चम्मच नारियल के तेल का इस्तेमाल करना चाहिए। इससे बैड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा कम होती है।
शरीर में कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए रोजाना दो से तीन कप संतरे का जूस पीएं। यह कोलेस्ट्रॉल को प्राकृतिक तरीके से कम करता है।
कोलेस्ट्रॉल रोगियों को विटामिन-सी जैसे-संतरा, नींबू आदि घट्टी चीजों को सेवन करना चाहिए। इससे कोलेस्ट्रॉल कम होता है।
कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए राजमा, मूंग, सोयाबीन आदि का इस्तेमाल सलाद के रूप में करना चाहिए। इसके अलावा, डार्क चॅाकलेट का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
स्वास्थ्य से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com