घर की उत्तर दिशा में ये चीजें रखने से मां लक्ष्मी हो जाएंगी नाराज


By Farhan Khan28, Jan 2025 05:33 PMjagran.com

घर की उत्तर दिशा के लिए नियम

हिंदू धर्म शास्त्रों में घर की उत्तर दिशा के लिए कुछ जरूरी नियम बताए गए हैं। इस दिशा में धन की देवी मां लक्ष्मी और धन के देवता कुबेर निवास करते हैं।

उत्तर दिशा में न रखें ये चीजें

आज हम आपको बताएंगे कि घर की उत्तर दिशा में कौन-सी चीजें भूल से भी नहीं रखनी चाहिए। आइए इन चीजों के बारे में विस्तार से जानें।

उत्तर दिशा में डस्टबिन न रखें

हिंदू धर्म शास्त्रों के मुताबिक, घर की उत्तर दिशा में भूल से भी डस्टबिन नहीं रखना चाहिए। इससे तरक्की में बाधा आती है।

दक्षिण और पश्चिम दिशा में रखें डस्टबिन

डस्टबिन रखने के लिए हमेशा दक्षिण और पश्चिम दिशा का चयन करना चाहिए। इससे आपके जीवन में समृद्धि आ सकती है।

उत्तर दिशा में न रखें जूते-चप्पल

उत्तर दिशा में देवी-देवता निवास करते हैं। इस दिशा में भूलकर भी जूते-चप्पल न रखें। इससे वास्तु दोष पैदा होता है। घर की आर्थिक स्थिति बिगड़ने लगती है।

दक्षिण या पश्चिम दिशा में रखें जूते-चप्पल

जूते-चप्पल रखने के लिए दक्षिण या पश्चिम दिशा का चयन करें। इससे घर में पॉजिटिव एनर्जी आती है और धन का आगमन होने लगता है।

उत्तर दिशा में न रखें कबाड़ या भारी सामान

उत्तर दिशा में कबाड़ या भारी सामान भी नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से घर की सुख और समृद्धि चली जाती है। घर की उत्तर दिशा में पूजा घर बनाएं।

इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com