अक्सर लोग धन की कमी का सामना करते रहते हैं। इस की कमी को दूर करने के लिए उपाय करने चाहिए। आइए जानते हैं कि किन वास्तु नियमों का पान करने से धन लाभ होता है?
आर्थिक तंगी का सामना करने वाले लोगों को वास्तु के नियमों का पालन करना चाहिए। इससे व्यक्ति के जीवन में सुख-शांति का आगमन होता है।
वास्तु में कई नियम ऐसे हैं, जिसका पालन करने से धन लाभ के योग बनते हैं। इससे व्यक्ति की आर्थिक स्थिति भी मजबूत होती है।
वास्तु के अनुसार, पर्स में सोना या पीतल का सिक्का रखना शुभ होता है। इसे तिजोरी में रखने से धन की कमी नहीं होती है और परिवार के सदस्य तरक्की करते हैं।
वास्तु के अनुसार, घर की उत्तर दिशा में तिजोरी रखना शुभ होता है। इस दिशा में कुबेर का वास रहता है और साधक को धन की प्राप्ति होती है।
वास्तु के अनुसार, घर के मुख्य द्वार पर घी का दीपक जलाना शुभ होता है। ऐसा करने से घर में मां लक्ष्मी का वास रहता है। दीपक इस तरह रखें ताकि बाहर निकलते समय दाएं हाथ की तरफ रहे।
घर के ईशान कोण यानी उत्तर-पूर्व दिशा में एक छोटा-सा फव्वारा रखना शुभ होता है। इससे देवी-देवता का वास रहता है और धन लाभ के योग बनते हैं।
वास्तु के इन नियमों का पालन करने से आर्थिक स्थिति बेहतर होती है। इसके साथ ही, परिवार में सुख-समृद्धि का वास रहता है।
धन के लिए वास्तु के उपाय के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ