अगर आप अपने बढ़ते वजन या फिर नकलती तोंद से परेशान हैं तो आज की ये स्टोरी आपके लिए ही है। दिनभर बैठे बैठे ज्यादातर लोगों की तोंद निकल आती है जिसे कंट्रोल करना बहुत मुश्किल है।
आज हम आपको खाने की उन चीजों के बारे में बताएंगे जिन्हें आप भूलकर भी रात में न खाएं। इस चीजों को रात में खाने से बहुत परेशानी हो सकती है।
रात के समय भूलकर भी पानी वाली चीजों का सेवन न करें। पानी वाली चीजें जैसे तरबूज, नारियल पानी, ककड़ी, नींबू पानी आदि।
रात में ठंडी आइसक्रीम, ठंडे फल, ठंडी सब्जी, कोल्ड ड्रिंक का सेवन बिल्कुल भी नहीं करें। ठंडी चीजों का रात में सेवन करने से आपका पाचन कमजोर होगा।
रात के समय ज्यादा हैवी खाना भी नहीं खाना चाहिए। रात के खाने के बाद फिजिकल एक्टिविटी कम होती है जिसकी वजह से तोंद निकलती है।
कुछ ऐसी सब्जियां भी हैं जिन्हें रात में नहीं खाना चाहिए। गोभी, फूलगोभी, टमाटर, बैगन जैसी सब्जियों को रात में नहीं खाना चाहिए।
रात का खाना जितना हो सके लाइट ही होना चाहिए। रात के खाने के बाद हम सीधे सो जाते हैं जो भी हानिकारक साबित हो सकता है।
कुछ फूड्स ऐसे हैं जिनकी तासीर ठंडी होती है रात में इनका सेवन करने से परहेज करें। गन्ने का रस, तरबूज, अनानास, लीची का जूस और चावल का सेवन न करें।