आज की खराब लाइफस्टाइल और गलत खान-पान की वजह से लोग तेजी से डिप्रेशन के शिकार हो रहे हैं।
अगर आप भी इस समस्या से जूझ रहे हैं, तो ऐसे में फूड्स भूल से भी न खाएं। आइए इन फूड्स के बारे में जानें।
हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, आपको डिप्रेशन में कैफीन से जुड़ी चीजों का भूल से भी सेवन नहीं करना चाहिए।
चाय, कॉफी, कोल्ड ड्रिंक या अन्य एनर्जी ड्रिंक्स जैसी चीजों में भरपूर मात्रा में कैफीन पाया जाता है। बेहतर होगा कि आप ये न खाएं।
आपको मैदा, व्हाइट ब्रेड, बर्गर, पिज्जा और चाऊमीन जैसी चीजों से दूरी बना लेनी चाहिए। यह समस्या को और बढ़ा सकता है।
डिप्रेशन के मरीजों को चिप्स, केक, पेस्ट्री, बेक्ड आइटम और पैक्ड फूड आदि का कम से कम सेवन करना चाहिए।
अगर आप अल्कोहल का सेवन करते हैं, तो आज से इसका सेवन बंद कर दें। इससे आपको अन्य समस्याएं भी हो सकती है।
लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com