हर आउटफिट में जान डाल देंगे जान्हवी कपूर के ये इयररिंग्स


By Priyam Kumari22, Dec 2024 05:01 PMjagran.com

जान्हवी कपूर के इयररिंग्स

महिलाओं की चाह होती है कि वह हर खास मौके पर सबसे सुंदर नजर आए। ऐसे में आप भी शादी या पार्टी के लिए तैयार हो रही हैं और अपने आउटफिट के साथ किस तरह की इयररिंग्स पहने इसको लेकर कंफ्यूज हैं, तो आप एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर से इंस्पिरेशन ले सकती हैं।

लॉन्ग इयररिंग्स

अगर आप अपने आउटफिट के साथ लॉन्ग इयररिंग्स पहनना चाहती हैं, तो एक्ट्रेस की तरह सिल्वर कलर की डायमंड स्टाइल में लॉन्ग इयररिंग कैरी कर सकती हैं। ऐसे इयररिंग्स मार्केट्स में आपको आसानी से मिल जाएंगे।

ऑक्सिडाइज्ड इयररिंग्स

ज्यादातर महिलाएं ऑक्सिडाइज्ड इयररिंग्स का काफी इस्तेमाल करती हैं। इस तरह के इयररिंग्स हर आउटफिट के लिए परफेक्ट होते हैं। आप भी सूट या साड़ी पर ऐसे इयररिंग्स स्टाइल कर सकती हैं।

चेन इयररिंग्स

चेन इयररिंग्स का ट्रेंड कभी पुराना नहीं होता है। आप भी इस तरह के इयररिंग्स साड़ी के साथ कैरी करके खूबसूरत नजर आ सकती हैं।

झुमकी

हर एथनिक आउटफिट पर झुमके काफी बेहतरीन लगते हैं। आप भी अपने लुक को खूबसूरत बनाने के लिए इस तरह की झुमकी को कॉपी कर सकती हैं।

राउंड इयररिंग्स

वेस्टर्न आउटफिट के लिए इयररिंग्स सर्च कर रही हैं, तो आप जान्हवी के राउंड इयररिंग्स से आइडिया ले सकती हैं।

राउंड पर्ल इयररिंग्स

अगर आपका हैवी इयररिंग्स पहनने का मन नहीं है, तो एक्ट्रेस की तरह छोटे साइज का राउंड पर्ल इयररिंग्स ट्राई कर सकती हैं।

जान्हवी कपूर के इन इयररिंग्स को कैरी करके आप महफिल की लाइमलाइट चुरा सकती हैं।

फैशन और स्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को जानने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। Image Credit: Instagram (@janhvikapoor)