नाग पंचमी के दिन न करें ऐसा काम, लगेगा पाप


By Ashish Mishra01, Aug 2023 04:14 PMjagran.com

सावन माह

सावन माह भगवान शिव का प्रिय महीना होता है। सावन में भोलेनाथ की पूजा करना शुभ माना जाता है। इसी माह में नाग पंचमी भी पड़ती है। आइए जानते हैं कि नाग पंचमी के दिन क्या नहीं करना चाहिए?

नाग पंचमी

नाग पंचमी का त्योहार सावन माह के शुक्ल पक्ष में मनाई जाती है। यह पंचमी तिथि को पड़ती है। इस बार यह त्योहार 21 अगस्त 2023 को है।

नाग देवता

ऐसी मान्यता है कि नाग पंचमी के दिन देवताओं की तरह नागों की पूजा की जाती है। इस दिन पूजा करने से काल सर्प दोष भी खत्म हो जाता है।

कष्ट पहुंचाना

इस दिन नाग देवता की पूजा होती है। इस दौरान सांपों को नहीं मारना चाहिए। बल्कि उनकी रक्षा करने का संकल्प लेना चाहिए।

भोजन पकाना

शास्त्रों के अनुसार नाग पंचमी के दिन तवा और लोहे की कढ़ाई में भोजन नहीं बनाना चाहिए। ऐसा करने से अशुभ फल प्राप्त होता है।

दूध पिलाना

ऐसा कहा जाता है कि नाग पंचमी के दिन जिंदा सांपों को दूध नहीं पिलाना चाहिए। इसके अलावा जीवित सांप की पूजा नहीं करनी चाहिए। इसके लिए तस्वीर का उपयोग कर सकते हैं।

खुदाई करना

नाग पंचमी को दिन भूमि की खुदाई नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से बिल में बैठे सांपों को चोट लग सकती हैं।

लोटा का इस्तेमाल

इस दिन तांबे के लोटे से शिवलिंग पर दूध अर्पित नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से लिए पीतल के लोटे का इस्तेमाल करना चाहिए।

पढ़ते रहें

आध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ