मां लक्ष्मी से जुड़े ये उपाय बरसाएंगे धन


By Farhan Khan01, Aug 2023 03:11 PMjagran.com

श्री हरि विष्णु

हिन्दू पंचांग के अनुसार,1 अगस्त को अधिक मास की पूर्णिमा है। यह महीना भगवान श्री हरि विष्णु को समर्पित होता है।

मां लक्ष्मी

इस महीने में प्रत्येक दिन श्रद्धा भाव से भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना की जाती है।

विशेष उपाय

पूर्णिमा तिथि पर धन की देवी मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने हेतु विशेष उपाय भी किए जाते हैं जिसे करने से धन संबंधी परेशानी दूर हो जाती है।

आइए जानें

अगर आप भी धन की देवी मां लक्ष्मी को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो अधिक मास की पूर्णिमा तिथि पर ये उपाय अवश्य करें।

लाल वस्त्र

स्नान-ध्यान कर विधि विधान से मां लक्ष्मी की पूजा करें और मां लक्ष्मी को लाल वस्त्र अर्पित करें।

लाल पुष्प

मां लक्ष्मी को लाल पुष्प अवश्य अर्पित करें क्योंकि धन की देवी को लाल रंग अति प्रिय है।

केसर मिश्रित खीर

भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी को केसर मिश्रित खीर अर्पित करें। ऐसा करने से मां लक्ष्मी की कृपा से धन संबंधी परेशानी दूर हो जाती है।

गुलाब के फूल

पूर्णिमा की रात्रि पर बहते जलधारा में गुलाब के फूल प्रवाहित करें। इस उपाय को करने से कुंडली में चंद्रमा मजबूत होता है।

पढ़ते रहें

आध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com