हर व्यक्ति रात में चैन की नींद सोना चाहता है लेकिन कई बार खानपान के चलते व्यक्ति में रात में चैन की नींद नहीं सो पाता।
ऐसे में डिनर में हमें सही चीजों का सेवन करना चाहिए। वहीं कुछ गलत चीजों का सेवन करने से आपको ब्लोटिंग की समस्या हो सकती है।
इसकी वजह से पेट में गैस बन सकती है, जकड़न या मरोड़न और बेचैनी हो सकती है और यहां तक कि पेट फूल सकता है।
आज हम आपको कुछ ऐसी सब्जियों के बारे में बताएंगे, जिनको अगर आप रात में खाते हैं तो यह आपके लिए परेशानी का सबब बन सकती है।
फूलगोभी में सल्फोराफेन नाम का एक कंपाउंड पाया जाता है, जिसे रात में खाने से गैस और सूजन की समस्या हो सकती है।
प्याज में एक तरह का कार्बोइड्रेट फ्रुक्टेन पाया जाता है. इसकी वजह से गैस की समस्या हो सकती है और पेट भी फूल सकता है।
कई पौष्टिक गुणों से भरपूर लहसुन सेहत के लिए सुपरफूड है. लेकिन रात में इसे खाने से मना किया जाता है, क्योंकि इसकी वजह से ब्लोटिंग जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर मटर में हाई फाइबर और फ्रुक्टोज होता है। रात में इसे खाने से ब्लोटिंग हो सकती है। मटर में शुगर अल्कोहल भी पाया जाता है, जिसकी वजह से पाचन में भी दिक्कत हो सकती है।
लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com