पपीता हमारे शरीरे के लिए बहुत फायदेमंद होता है। यह पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसके इस्तेमाल से कई तरह की बीमारियां दूर होती हैं।
पपीते में विटामिन-सी, विटामिन-ए, पोटैशियम आदि पाया जाता है, इसे खाने से कई फायदे मिलते हैं। लेकिन इसके साथ कुछ चीजों का सेवन करने से कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं।
पपीता खाने के तुरंत बाद डेयरी प्रोडक्ट्स का सेवन न करें। इससे पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। पपीता खाने के बाद दूध, दही का सेवन करने से गैस, अपच की समस्या हो सकती है।
पपीता के साथ एसिडिक फूड्स खाने से बचना चाहिए। इसके साथ संतरा, अंगूर, टमाटर आदि खाने से पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।
पपीता खाने के बाद ठंडा पानी नहीं पीना चाहिए, इससे मेटाबॉलिज्म की समस्या हो सकती है। इसलिए पपीता खाने के बाद गर्म पानी पीने की सलाह दी जाती है।
पपीता खाने के बाद अंडे का सेवन करने से बचें। इससे कब्ज, जी मिचली, उल्टी जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
पपीता खाने के बाद खीरा बिल्कुल भी न खाएं। इससे शरीर में पानी ज्यादा मात्रा में इकट्ठा हो जाता है। इसकी वजह से समस्या हो सकती है।
लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com