सोने से पहले न खाएं ये चीजें, आ सकती है नींद में बाधा


By Ashish Mishra09, Sep 2023 10:00 AMjagran.com

सोना

अक्सर लोग सोने से पहले कई तरह की गलतियां कर देते हैं। वहीं कुछ ऐसी चीजें खाते हैं जिससे नींद प्रभावित होती है। आइए जानते हैं कि सोने से पहले क्या नहीं खाना चाहिए?

फूड्स

कुछ फूड्स ऐसे होते हैं जिसे सोने से पहले खाने पर नींद न आने की समस्या हो सकती है। ऐसे फूड्स को खाने से बचना चाहिए।

मसालेदार खाना

रात को सोने से पहले मसालेदार भोजन नहीं करना चाहिए। इससे सीने में जलन हो सकती है। इसके अलावा नींद प्रभावित हो सकती है।

कैफीन

सोने से पहले कैफीनयुक्त पदार्थों जैसे कॅाफी और चाय का सेवन करने से बचना चाहिए। इससे नींद न आने की समस्या हो सकती है।

प्रोटीन

हैवी प्रोटीन जैसे चिकन का सेवन करने से नींद न आने की प्रोब्लम्स हो सकती है। क्योंकि इसके पाचन में टाइम लगता है।

एल्कोहल का सेवन

सोने से पहले अल्कोहल का सेवन करने से बचना चाहिए। यह आपको रातभर जगाकर रखता है।

स्मोकिंग

स्मोकिंग करना हेल्थ के लिए हानिकारक होता है। सोने पहले स्मोकिंग करने से नींद न आने की समस्या हो सकती है।

चीनी युक्त पदार्थ

कई लोग रात को सोने से पहले ज्यादा मात्रा में चीनी युक्त पदार्थों का सेवन करने से बचना चाहिए। इसे पचने में देरी होने से नींद न आने की समस्या हो सकती है।

पढ़ते रहें

लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें Jagran.com के साथ