सभी घरों में रोटी बनाने के लिए आटे को गूंथने का काम किया जाता है। कई दौरान कई लोग गलतियां करते हैं। आइए जानते हैं कि किन गलतियों को करने से बचना चाहिए?
घर में किसी काम को करते समय से पहले वास्तु के नियमों का ध्यान देना चाहिए। ऐसा न करने से वास्तु दोष की समस्या हो सकती है।
आटा को गूंथते समय गलतियां करने पर आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा आपके रिश्ते भी बिगड़ सकते हैं।
आटा गूंथते समय उसे गोल करने के बाद उंगलियों से निशाल कर देना चाहिए। ऐसा न करने पर पितृ दोष हो सकता है। क्योंकि पिंडदान के समय चावल के आटे का गोला बनाया जाता है।
आटा को गूंथने के बाद बचे हुए पानी को बर्बाद नहीं करना चाहिए। इस किसी पौधे में डाल देना चाहिए या किसी अन्य कामों में उपयोग कर लेना चाहिए।
आटे को गूंथने के बाद तुरंत रोटियां बना लेना चाहिए। अगर आप ऐसा नहीं करने हैं तो वास्तु दोष और रोटी में कीटाणु हो सकते हैं।
अक्सर लोग रोटी को बनाने के बाद बचे हुए आटे को फ्रिज में रख देते हैं और दूसरे दिन इसका उपयोग कर लेते हैं। ऐसा करने से कई बीमारियां हो सकती हैं।
रोजाना स्नान करने के बाद ही आटे को गूंथना चाहिए। इस दौरान तांबे के बर्तन में ही पानी लेना चाहिए। इससे परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहती है।
अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagram.com के साथ