चाय के हैं शौकीन, तो न करें ये गलतियां


By Amrendra Kumar Yadav04, Jul 2024 02:33 PMjagran.com

चाय के शौकीन लोग

भारत में अधिकतर लोगों के दिन की शुरुआत चाय से होती है। चाय की चुस्कियां लेते हुए लोग घंटों-घंटों तक बातों में मशगूल रहते हैं।

मिलते हैं कई लाभ

दिनभर की थकान के बाद अक्सर लोग चाय की चुस्की लेते हैं। इसके साथ ही चाय पीने से सर्दी-जुकाम में राहत मिलती है। हालांकि, चाय पीते समय कुछ गलतियां नहीं करनी चाहिए। इससे सेहत को नुकसान हो सकते हैं।

ज्यादा मसालों का इस्तेमाल न करें

मसाला चाय लोगों को बहुत पसंद आती है। लौंग, दालचीनी, इलायची, कालीमिर्च और अन्य मसालों की तासीर गर्म होती है, जिनका इस्तेमाल अधिक मात्रा में करने से नुकसान हो सकते हैं।

वात और पित्त की समस्या

इनका सेवन करने से वात और पित्त की समस्या हो सकती है। इसके साथ ही अधिक गर्म मसाले से पेट भी खराब हो सकता है।

चाय को देर तक न उबालें

वहीं, कुछ लोग चाय को बहुत देर तक उबालते हैं। ऐसा करना भी सेहत के लिए नुकसानदायक होता है। इससे पाचन संबंधी समस्याएं होने लगती हैं।

खाली पेट न पिएं चाय

चाय का सेवन स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है लेकिन खाली पेट इसका सेवन नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से एसिडिटी और ब्लोटिंग की समस्या होती है।

खाना खाने के बाद न पिएं

चाय कुछ लोग चाय के इतने शौकीन होते हैं कि खाना खाने के बाद चाय का सेवन करते हैं। ऐसा करना स्वास्थ्य के लिए बहुत नुकसानदायक है। ऐसा करने से पोषक तत्वों का अवशोषण सही से नहीं हो पाता है।

चाय का अधिक सेवन

बरसात के मौसम में चाय पीना तो स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होता है लेकिन अधिक मात्रा में इसका सेवन करने से कई समस्याएं होती है। चाय का ज्यादा सेवन करने से आयरन के अवशोषण में समस्या होती है।

एक दिन में 1-2 कप चाय का सेवन करना चाहिए। लाइफस्टाइल से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें Jagran.Com