ये आदतें छीन लेंगी आपकी नींद, करें इग्नोर


By Ashish Mishra29, Aug 2023 11:08 AMjagran.com

नींद लेना

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए अच्छी नीदं लेना बहुत जरूरी होता है। कई बुरी आदतें होती हैं जिसे अपनाने से नींद प्रभावित होने लगती है। आइए जानते हैं कि किन अच्छी नींद के लिए किन आदतों को इग्नोर करना चाहिए?

आदतें

व्यक्ति के अंदर कई ऐसी आदतें होती हैं, नींद को छीन लेती हैं। इन आदतों से हमेशा बचना चाहिए।

स्क्रीन टाइम

अगर आप ज्यादा समय तक कंप्यूटर और मोबाइल की स्क्रीन पर देखते हैं तो इससे मेलाटोनिन हार्मोन बनने में बाधा आती है। अच्छी नींद के लिए स्क्रीन पर ज्यादा न देखें।

कैफीन का सेवन

रात में सोने से पहले कैफीन युक्त पदार्थों का सेवन नहीं करना चाहिए। इससे नींद न आने की समस्या हो सकती है।

घड़ी देखना

अगर आप रात के समय हमेशा घड़ी देखते रहते हैं तो नींद न आने की समस्या हो सकती है। सोते समय घड़ी देखने से बचना चाहिए।

एक्सरसाइज न करना

एक्सरसाइज न करने से शरीर में आलस आने लगता है। इसके अलावा रात के समय नींद न आने की समस्या हो सकती है।

स्मोकिंग करना

स्मोकिंग करने से फेफड़ों पर प्रभाव पड़ता है। यह नींद आने में भी बाधा डालता है। अच्छी नींद के लिए स्मोकिंग नहीं करना चाहिए।

तनाव

हमेशा तनाव से दूर रहना चाहिए। तनाव की समस्या नींद पर प्रभाव डालती है। तनाव को दूर करके एक अच्छी नींद पा सकते हैं।

पढ़ते रहें

लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ