फलों में पर्याप्त मात्रा में पोषक तत्व होते हैं, जो सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। लेकिन, कुछ फलों का सेवन खाली पेट करने से बचना चाहिए। इससे परेशानियां हो सकती हैं।
आम को फलों का राजा कहा जाता है। इसमें फाइबर होता है। खाली पेट खाने से पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।
सेब में फाइबर अधिक मात्रा में होता है , जिसकी वजह से खाली पेट सेब खाने से पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।
खरबूजे में चीनी की मात्रा अधिक होती है। खाली पेट इसके सेवन से पेट में सूजन, गैस, अपच हो सकती है।
इसका सेवन खाली पेट नहीं करना चाहिए, क्योंकि इसमें मौजूद पपैन पेट में जलन पैदा कर सकता है।
सुबह-सुबह खाली पेट खट्टे फलों को खाने से बचें। इससे एसिडिटी और गैस की समस्या हो सकती है।
कीवी में विटामिन-सी होता है। खाली पेट इसका सेवन करने से सीने में जलन, खट्टी डकार की समस्या हो सकती है।
अनानास में फ्रक्टोस पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं। इसमें फाइबर और विटामिन-सी होता है जो मेटाबॉलिज्म को धीमा कर देते हैं।
लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़ी ऐसी ही अन्य जानकारियों के लिए पढ़ते रहें jagran.com