ब्रेकफास्ट के लिए जहर हैं ये 3 चीजें, खाएंगे तो होंगे बीमार


By Farhan Khan13, Feb 2025 11:25 AMjagran.com

हेल्दी रहने के लिए ब्रेकफास्ट है जरूरी

ब्रेकफास्ट दिन का सबसे जरूरी भोजन माना जाता है। यह न केवल हमें एनर्जी देता है, बल्कि दिन की अच्छी शुरुआत के लिए भी जरूरी है।

ब्रेकफास्ट में न खाएं ये चीजें

आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताएंगे, जो ब्रेकफास्ट में भूल से भी नहीं खानी चाहिए। आइए इन चीजों के बारे में विस्तार से जानें।

व्हाइट ब्रेड

व्हाइट ब्रेड ब्रेकफास्ट में नहीं खाने चाहिए। इस ब्रेड में रिफाइंड कार्ब्स होते हैं, जो ब्लड शुगर लेवल को अचानक घटाने और बढ़ाने का काम करते हैं।

होल ग्रेन ब्रेड खाएं

ब्लड शुगर लेवल अचानक घटने और बढ़ने के चलते आपको थकान भी हो सकती है। होल ग्रेन ब्रेड या मल्टीग्रेन ब्रेड का इस्तेमाल करना बेहतर ऑप्शन है।

शुगरी सीरियल्स

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, ब्रेकफास्ट में भूल से भी शुगरी सीरियल्स शामिल नहीं करने चाहिए क्योंकि इनमें प्रोसेस्ड शुगर और आर्टिफिशियल फ्लेवर होते हैं।

होल ग्रेन सीरियल्स खाएं

शुगरी सीरियल्स की बजाय आपको ब्रेकफास्ट में ओट्स, दलिया या होल ग्रेन सीरियल्स जैसे ऑप्शन चुनने चाहिए। इन चीजों का सेवन करने से आप पूरे दिन हेल्दी रहेंगे।

पैकेज्ड जूस

पैकेज्ड जूस को अक्सर हेल्दी समझा जाता है, जबकि यह हेल्दी नहीं होता। इसमें शुगर, प्रिजर्वेटिव्स और आर्टिफिशियल फ्लेवर मिलाए जाते हैं, जो आपको बीमार बना सकता है।

लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com