महिलाओं को हर महीने पीरियड्स के दर्द, ऐंठन और मूड स्वींग्स जैसी समस्याओं से गुजरना पड़ता है। जिसके चलते स्त्रियां परेशान रहती हैं।
आज भी हमारे समाज में पीरियड्स के नाम को लेकर महिलाओं के अंदर झिझक रहती है। वो खुलकर इस मुद्दे पर आज भी बात नहीं कर पाती हैं। ऐसे में वो सही जानकारी के अभाव में समस्याएं झेलने लगती हैं।
ऐसे में माहवारी के दौरान महिलाओ को कई तरह की सेहत से जुडी परेशानियों का भी सामना करना पडता है। ऐसे में हमें सतर्क रहने की जरुरत होती है।
आज हम आपको ऐसे कुछ काम बताने जा रहे हैं। जिन्हें आपको पीरियड्स के दौरान भूलकर भी नहीं करना चाहिए। अन्यथा हमें उसके नुकसान उठाने पड़ सकते हैं।
इस दौरान हमें ज्यादा और हैवी एक्सरसाइज से बचना चाहिए। ऐसा करने पर हमारे शरीर को कई नुकसान और पीरियड्स भी अनियमित होने लगते हैं।
का इस्तेमाल पीरियड्स के समय अधिकतर महिलाएं हीटिंग पैड का इस्तेमाल करती हैं। जो कि गलत है। दरअसल, गर्माहट मिलने से नीचे की टिशू सॉफ्ट होने लगते हैं। और गर्माहट कम होने पर ये फिर टाइट हो जाते हैं। और ऐंठन होने लगती है।
इस बीच स्त्रियों को शराब का सेवन भी नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से दर्द बढ़ने के साथ एंग्जाइटी भी होने लगती है।
इसके अलावा पीरियड्स के दौरान यौन संबंध बनाना भी वर्जित है। ऐसा करने पर दर्द और इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है।