घर के मंदिर में ये चीजें रखने से हो सकते हैं कंगाल


By Farhan Khan23, Sep 2025 04:58 PMjagran.com

हिंदू धर्म में निहित नियम

हिंदू धर्म शास्त्रों में हर छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी चीज के लिए कुछ विशेष नियम बताए गए हैं। इन नियमों को फॉलो करने से आपके घर में खुशहाली और समृद्धि आ सकती है। घर में धन का आगमन भी हो सकता है।

घर के मंदिर में न रखें ये चीजें

घर के मंदिर के लिए भी नियम बताए गए हैं। आज हम आपको बताएंगे कि आखिर घर के मंदिर में किन चीजों को नहीं रखना चाहिए। आइए इन चीजों के बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।

नुकीली चीजें न रखें

आपको घर के मंदिर में भूलकर भी नुकीली चीजें नहीं रखनी चाहिए। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का खात्मा हो सकता है और नकारात्मक ऊर्जा का वास हो सकता है।

एक से अधिक शंख न रखें

घर के मंदिर में कभी भी एक से अधिक शंख नहीं रखने चाहिए। इससे मां लक्ष्मी नाराज हो सकती है और मां लक्ष्मी के नाराज होने से घर में धन की कमी हो सकती है।

फटी धार्मिक पुस्तकें न रखें

घर के मंदिर में कभी भी कटी-फटी धार्मिक पुस्तकों को नहीं रखना चाहिए। ऐसा करना अशुभ माना जाता है। इससे आपके काम बनते-बनते बिगड़ सकते हैं।

गंदे कपड़े न रखें

मंदिर में आपको गंदे कपड़े नहीं रखने चाहिए। इसे देवी-देवताओं का अपमान माना जा सकता है और आपकी किस्मत कभी नहीं चमक सकती। कर्ज की समस्या से घिरे रहेंगे।

मुरझाए हुए फूल न रखें

घर के मंदिर में आपको कभी भी मुरझाए हुए फूल नहीं रखना चाहिए। इससे आपकी तरक्की में बाधा आ सकती है। आपको हमेशा ताजे फूल रखने चाहिए।

इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com