पूजा घर से इन चीजों को रखना माना जाता है अशुभ


By Farhan Khan27, Apr 2024 05:48 PMjagran.com

सबसे पवित्र स्थान मंदिर

मंदिर को घर का सबसे पवित्र स्थान माना जाता है। ऐसे में मंदिर की पवित्रता को बनाए रखने के लिए कुछ नियमों का ध्यान रखा जाना जरूरी है।

मंदिर के आसपास न रखें ये चीजें

ऐसे में आइए जानते हैं की वास्तु के अनुसार, किन चीजों को मंदिर के आसपास नहीं रखना चाहिए, वरना व्यक्ति को इसके नकारात्मक परिणाम झेलने पड़ सकते हैं।

कटी-फटी पुस्तकें

कई लोग घर के मंदिर में धार्मिक किताबें रखते हैं। लेकिन वास्तु शास्त्र में माना गया है कि घर के मंदिर में कभी भी कटी-फटी या फिर पुरानी धार्मिक पुस्तकें नहीं रखनी चाहिए।

पूर्वजों की तस्वीरें

मंदिर के आसपास भूलकर भी अपने पूर्वजों की तस्वीर नहीं लगना चाहिए। ऐसा करना अशुभ माना जाता है।

भगवान का अपमान

माना जाता है कि ऐसा करने से भगवान का अपमान होता है। ध्यान रखें कि वास्तु शास्त्र में दक्षिण दिशा को पितरों की दिशा माना गया है।

सूखे फूल

पूजा के दौरान फूल भी मुख्य रूप से चढ़ाए जाते हैं। लेकिन वास्तु शास्त्र में माना गया है कि सूखे फूलों को मंदिर में नहीं रखना चाहिए।

बढ़ने लगेगी उदासीनता

ऐसा करने से जीवन में उदासीनता बढ़ने लगती है। इसलिए चढ़ाए गए फूलों को कुछ समय बाद ही मंदिर से हटा लें।

ढेर सारे शंख

अगर आप मंदिर में ढेर सारे शंख रखते हैं, तो इसे वास्तु के अनुसार ठीक नहीं माना गया। ऐसा करने से आपको वास्तु दोष का सामना करना पड़ सकता है।

ऐसे में खासतौर से इस बात का ख्याल रखें कि भूलकर भी घर के मंदिर में ये चीजें न रखें। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com