सुबह खाली पेट ये चीजें खाने से बिगड़ सकती है सेहत


By Farhan Khan23, Jun 2024 06:48 PMjagran.com

हेल्दी और पौष्टिक चीजें खाना

सुबह के समय हेल्दी और पौष्टिक चीजें खाने की सलाह दी जाती हैं क्योंकि यह आपके शरीर को पूरे दिन के लिए एनर्जी देता है।

खाली पेट न खाएं ये चीजें

वहीं कुछ चीजें ऐसी होती हैं, जिन्हें खाली पेट खाने से सेहत को नुकसान होता है। आज हम आपको इन्हीं चीजों के बारे में बताएंगे।

संतरा खाना

अगर आप सुबह-सुबह खाली पेट संतरा खाते हैं, तो इससे एसिडिटी और अपच की समस्या हो सकती है।

चाय या कॉफी पीना

सुबह के समय अगर आप चाय या कॉफी पीते हैं, तो इससे आपको एसिडिटी, सीने में जलन और कब्ज हो सकता है क्योंकि इसमें कैफीन होता है।

तरबूज खाना

सुबह-सुबह तरबूज खाना भी सही नहीं होता। इसे खाने से पेट में अपच, गैस, कब्ज और ब्लोटिंग जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

जूस पीना

हेल्थ एक्सपर्ट्स भी सुबह खाली पेट जूस न पीने की सलाह देते हैं क्योंकि ऐसा करने से आप बीमार हो सकते हैं।

मसालेदार चीजें खाना

अक्सर हम खाली पेट मसालेदार चीजें खा लेते हैं, जो कि सेहत के लिहाज से अच्छा नहीं मानी जाती। यह आपके पेट में दर्द का कारण बन सकती हैं।

दही का सेवन

प्रोबायोटिक कैल्शियम से भरपूर दही सुबह खाली पेट खाने से आपको एसिडिटी हो सकती है। ऐसे में इसे खाने से बचें।

सुबह में खाली पेट इन चीजों का सेवन किसी जहर से कम नहीं है। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com