कुबेर देव की कृपा होने से लोग धनवान हो जाते हैं। वहीं नाराज होने पर आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं कि घर के दक्षिण दिशा में कौन सी चीजें नहीं रखनी चाहिए?
ऐसा कहा जाता है कि दक्षिण दिशा को अग्नि का स्थान माना जाता है। कुछ चीजें ऐसी होती हैं जिसे इस दिशा में नहीं रखना चाहिए।
मान्यता के अनुसार आंख में दिक्कत होने पर दक्षिण दिशा का वास्तु जरूर दिखाएं। वास्तु के अनुसार दिशा का चयन करें।
बेडरूम को कभी भी दक्षिण दिशा की तरफ नहीं बनाना चाहिए। ऐसा करने से घर में क्लेश और अनिद्रा की समस्या हो सकती है।
दक्षिण दिशा को पितरों की दिशा मानी जाती है। इस दिशा में कभी भी तुलसी का पौधा नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से घर में परेशानी आ सकती है।
घर के दक्षिण दिशा में कभी भी इलेक्ट्रॅानिक सामान नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से परिवार के सदस्यों के बीच दूरियां बढ़ सकती हैं।
मंदिर हमेशा घर के उत्तर दिशा में बनाना चाहिए। इसे दक्षिण दिशा में नहीं बनाना चाहिए। इससे आपकी मनोकामना पूरी नहीं होगी।
घर के दक्षिण दिशा में जूते-चप्पल नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से पितरों का अपमान होता है।
आध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ