नवरात्र में इन चीजों का सेवन करने से करें परहेज


By Akshara Verma24, Sep 2025 01:00 PMjagran.com

नवरात्र में न खाएं ये चीजें

नवरात्र के दौरान, कई लोग व्रत रखते हैं। साथ ही, वह अपने आहार पर विशेष ध्यान देते हैं। लोग व्रत में काफी चीजों का सेवन नहीं करते हैं। आइए जानते हैं वह कौन-सी चीजें है।

अनाज और दालें

नवरात्र में गेहूं, चावल, बेसन, सूजी, मैदा, और किसी भी तरह की दालों का सेवन नहीं करना चाहिए।

लहसुन और प्याज

क्या आप जानते हैं ये मासिक माने जाते हैं, इसलिए इनका उपयोग व्रत में पूरी तरह से वर्जित होता है। आप अपने खाने में इसका सेवन नहीं करना चाहिए।

सामान्य नमक

व्रत में सामान्य आयोडीन युक्त नमक का उपयोग नहीं करना चाहिए, केवल सेंधा नमक का ही प्रयोग करें।

मांस और शराब

नवरात्र की पवित्रता बनाए रखने के लिए आप मांस, मछली, अंडे, और शराब का सेवन पूरी तरह से वर्जित है। साथ ही, आप इन सभी चीजों को न खाएं।

तले हुए और मसालेदार भोजन

वैसे तो व्रत में तले हुए व्यंजन खाए जाते हैं, लेकिन अधिक तले-भुने और मसालेदार भोजन से बचना चाहिए, क्योंकि मन शांत होता है।

पैकेज्ड फूड

बाजार में मिलने वाले चिप्स, पैकेट वाले जूस, और अन्य प्रोसेस्ड खाद्य पदार्थों का सेवन नहीं करना चाहिए, क्योंकि इनमें सामान्य नमक या अन्य ऐसे तत्व हो सकते हैं, जो व्रत के लिए सही नहीं है।

नवरात्र में इन चीजों का सेवन करने से पहले आप करें परहेज। लाइफस्टाइल से जुड़ी हर अपडेट के लिए बनें रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: Canva