दौड़ लगाना एक शानदार तरीका होता है, यह शरीर और मन, दोनों को हेल्दी बनाने में मदद करता हैं। साथ ही, रोज सुबह दौड़ लगाने से आपके शरीर को कई जबरदस्त फायदे मिल सकते हैं। आइए जानते हैं कुछ जबरदस्त फायदों के बारे में।
अगर आप अपना वेट कंट्रोल करना चाहते हैं, तो रनिंग आपके लिए एक बढ़िया ऑप्शन है। दरअसल, दौड़ते ने हमारे शरीर की कैलोरी तेजी से बर्न होती है, जिससे वेट कंट्रोल करने में मदद मिलती है।
दौड़ने से हड्डियों को भी फायदा मिलता है। दौड़ लगाते समय पैरों पर प्रेशर पड़ता है, जिससे हड्डियों और ज्यादा मजबूत होती है। साथ ही रनिंग करने से बढ़ती उम्र में भी बोन डेंसिटी बनाए रखने में मदद मिलती है।
सिर्फ सेहत ही नहीं, रनिंग आपको दिमाग के लिए भी फायदेमंद होती है। दौड़ने से आपका दिमाग होता है, जिससे मेमोरी, फोकस और प्रॉब्लम सॉल्विंग स्किल्स में भी सुधार होता है।
रनिंग सबसे अच्छी कार्डियो एक्सरसाइज मानी जाती है। रोजाना दौड़ने से हार्ट हेल्थ, फेफड़ों की सेहत और ब्लड सर्कुलेशन बेहतर बनाने में मदद मिलती है। साथ ही इससे स्टैमिना भी बेहतर होता है।
नियमित रूप से रनिंग करने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है और ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। एक स्टडी के मुताबिक रनिंग करने से किसी भी कारण होने वाली जल्दी मौत का खतरा कम हो सकता है।
अगर आप नींद से जुड़ी समस्या से परेशान हैं, तो रनिंग इसमें आपकी मदद कर सकती है। दौड़ने से बेहतर नींद मिलती है। स्लीप क्वालिटी को बेहतर बनाने के लिए मीडियम इंटेंसिटी रनिंग बढ़िया है।
दौड़ लगाने से आपके पैर भी मजबूत होते हैं। दरअसल, क्वाड्स, हैमस्ट्रिंग्स, काफ्स, ग्लूट्स लगभग सभी तरह के मसल्स मजबूत होते हैं और ये सभी मसल्स पैरों में ही पाई जाती हैं।
रोज सुबह दौड़ लगाने से शरीर को इन जबरदस्त फायदे का लाभ होता हैं। हेल्थ से जुड़ी हर अपडेट के लिए बनें रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: Canva