टीवी सीरियल्स में चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर अपना करियर शुरू करने वाली अवनीत कौर आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं।
महज 22 साल की उम्र में अवनीत ने अच्छा नाम कमा लिया है। आज डीवा कई फिल्मों और म्यूजिक वीडियो में नजर आ रही हैं।
आज हम आपको एक्ट्रेस के डिफरेंट लहंगे डिजाइन दिखाने जा रहे हैं। जिन्हें आप इस वेडिंग सीजन हल्दी, मेहंदी से शादी हर मौके पर पहन सकती हैं।
ब्राइडल अवनीत के जैसा रेड गोल्डन लेस लहंगा कुंदन ज्वैलरी ग्लॉसी मेकअप लुक को कॉपी कर सकती हैं। ये ब्राइडल के लुक में चार चांद लगा देगा।
हल्दी फंक्शन में डीवा का सिंपल सोबर सेक्विन वर्क लहंगा आपको ब्यूटीफुल लुक देगा। लहंगे में पॉम पॉम टसल काफी जंच रही है।
यदि आप मेहंदी फंक्शन में खुद को गॉर्जियस लुक देना चाहती हैं तो अवनीत का प्रिंटेड व्हाइट ग्रीन लहंगा बैकलेस चोली बेस्ट है। इसके साथ हैवी बन हेयर स्टाइल ट्राई कर सकती हैं।
संगीत नाइट में अवनीत कौर के ब्लू शिमरी लहंगा डीप नेक चोली आपको हॉट बना देगा। इस लुक में कोई भी आपसे अपनी नजरें नहीं हटा पाएगा।
यदि आप रिसेप्शन पार्टी में ग्लैमर का तड़का लगाना चाहती हैं, तो डीवा के जैसा हैवी वर्क लहंगा ग्लॉसी मेकअप डीप नेक चोली लुक को स्टाइल कर सकती हैं।