बेहद शुभ होते हैं ये सपने, देखते ही बदल जाएंगे दिन


By Farhan Khan06, Feb 2025 02:58 PMjagran.com

सपने देते हैं कुछ न कुछ संकेत  

स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपने भविष्य के बारे में कुछ-न-कुछ संकेत दे सकते हैं। इसमें से कुछ सपने शुभ माने जाते हैं, तो वहीं अशुभ माने जाते हैं।

शुभ सपनों के बारे में जानें  

आज हम आपको कुछ ऐसे शुभ सपनों के बारे में बताएंगे, जिन्हें देखने से व्यक्ति के दिन बदल सकते हैं। अर्थात अच्छे दिनों की शुरुआत हो सकती है।

सपने में शिवलिंग देखना

यदि किसी व्यक्ति को सपने में शिवलिंग, देवी-देवताओं के दर्शन होते हैं, या फिर मंदिर दिखाई देता तो इसे एक बहुत ही शुभ संकेत माना जाता है।

देवताओं की बनी रहती है कृपा

इस तरह के सपने देखने का अर्थ है कि देवी-देवताओं की विशेष कृपा आपके ऊपर बनी हुई है और आपके जीवन में खुशियां आने वाली हैं।

सफेद रंग का झरना दिखना

स्वप्न शास्त्र की मानें, तो सपने में साफ या फिर सफेद रंग के झरने का दिखना बहुत ही शुभ माना जाता है। इसका अर्थ है कि आपके जीवन में आ रही परेशानियों का निवारण होगा।

गंदे पानी का झरना दिखना

वहीं, अगर आपको सपने में गंदा या गर्म पानी का झरना दिखाई देता है, तो ऐसे में इसे शुभ नहीं माना जाता। इसका अर्थ कि आपके जीवन में परेशानियां बढ़ने वाली हैं।

खुद को आसमान में उड़ते हुए देखना

सपने में खुद को आसमान में उड़ते हुए देखने का मतलब है कि आपके अच्छे दिन शुरू होने वाले हैं। बिगड़े काम भी बन सकते हैं।

इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com