सावन में दिखते हैं ऐसे सपने, तो समझ जाइए चमकेगी किस्मत


By Ashish Mishra25, Jul 2024 01:32 PMjagran.com

सपना देखना

अक्सर लोगों को सोते समय सपने दिखाई देते हैं। इन सपनों का अलग-अलग महत्व होता है। आइए जानते हैं कि सावन में कौन से सपने किस्मत चमकने का संकेत होते हैं?

सावन का महीना

सनातन धर्म में सावन का महीना बेहद पवित्र माना जाता है। इस दौरान भगवान शिव की पूजा की जाती है। ऐसा करने से साधक के ऊपर भोलेनाथ की कृपा रहती है।

सावन में सपने में दिखने वाली शुभ चीजें

सावन महीने में सपने में शिव जी से जुड़ी चीजों को देखना शुभ माना जाता है। कई चीजें ऐसी हैं जिन्हें देखना किस्मत बदलने का संकेत हो सकता है।

सपने में सफेद सांप देखना

सावन महीने में सपने में सफेद सांप देखना भगवान शिव की कृपा का प्रतीक माना जाता है। ऐसा सपना दिखने के बाद जीवन में सकारात्मक बदलाव आने लगते हैं।

सपने में शिवलिंग देखना

सावन महीने में शिवलिंग देखना बेहद शुभ माना जाता है। इसका मतलब आपके ऊपर शिव जी की कृपा बनी हुई है और परिवार में सुख-समृद्धि का आगमन होने वाला है।

सपने में त्रिशूल देखना

सावन में त्रिशूल देखने का मतलब आपके जीवन में आने वाली परेशानियां दूर होने वाली हैं। इसके साथ ही, आपके शत्रु परास्त होने वाले होते हैं।

गंगा नदी का बहना

सपने में गंगा नदी को बहते हुए देखना शुभ माना जाता है। इसके मतलब आपका मानसिक बदलाव होने वाला है। इसके अलावा आपकी समस्या का समाधान होने वाला है।

कार्य में सफलता

सावन महीने में इन सपनों का दिखाई देखने का मतलब कार्य में सफलता मिलने वाली है। इसके साथ ही, रुके हुए कार्यों के संपन्न होने का संकेत हो सकता है।

पढ़ते रहें

सपने में दिखने वाली शुभ चीजों के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ