अगस्त 2024 में इन 4 राशियों का बदलेगा भाग्‍य


By Amrendra Kumar Yadav25, Jul 2024 01:11 PMjagran.com

ज्योतिष शास्त्र में सूर्य देव का विशेष स्थान

ज्योतिष शास्त्र में सूर्य देव का अत्यधिक महत्व है। सूर्य देव को ग्रहों का राजा कहा जाता है। कुंडली में सूर्य देव की स्थिति मजबूत होने से सभी कार्यों में सफलता मिलती है।

कर्क राशि में विराजमान हैं सूर्य देव

सूर्य देव इन दिनों कर्क राशि में विराजमान हैं और 16 अगस्त को सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। सिंह राशि में सूर्य देव 16 सितंबर तक रहेंगे।

इन राशियों पर होगी विशेष कृपा

ग्रहों के राशि परिवर्तन का असर सभी राशियों पर पड़ता है। ऐसे में सूर्य देव का राशि परिवर्तन कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है। इन राशियों की चर्चा करेंगे।

मेष राशि की चमकेगी किस्मत

इस राशि के लोगों के लिए सूर्य का राशि परिवर्तन बहुत शुभ रहने वाला है। अगस्त महीने में इस राशि के लोगों को शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। इसके साथ ही किसी यात्रा के भी योग बनेंगे।

कर्क राशि का खुलेगा भाग्य

सूर्य का राशि परिवर्तन इस राशि के लोगों के लिए शुभ रहने वाला है। इस दौरान नौकरी और बिजनेस में विशेष लाभ की संभावना है। वहीं, इनवेस्ट के लिए भी समय बहुत अच्छा है।

सिंह राशि पर मेहरबान होंगे सूर्य देव

इस राशि के लोगों पर अगस्त महीने में सूर्य देव की विशेष कृपा बरसेगी। इस दौरान करियर में तरक्की के योग बन रहे हैं। वहीं, बिजनेस के क्षेत्र में भी सफलता मिलने की उम्मीद है।

सूर्य देव को अर्पित करें जल

सूर्य देव की कृपा प्राप्त करने के लिए इस राशि के लोग रोजाना सुबह स्नान के बाद सूर्य देव को जल अर्पित करें और मंत्रों का जाप करें।

तुला राशि के लोग

इस राशि के लोगों के लिए सूर्य का राशि परिवर्तन बहुत शुभ रहने वाला है। इस दौरान नौकरी में प्रमोशन के योग बन रहे हैं और आय के स्रोत में वृद्धि होने की संभावना है।

इन राशि के लोगों के लिए सूर्य का राशि परिवर्तन बहुत शुभ रहने वाला है। राशि से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें Jagran.Com