मार्च से मई के बीच गर्मियां शुरू हो जाती हैं और इस दौरान लोग ऐसी जगह जाना पसंद करते हैं, जहां उन्हें ठंडक का एहसास हो और उनका वेकेशन भी यादगार बन जाए।
गर्मियों में घूमने के लिए हिल स्टेशन से बढ़िया कोई जगह नहीं है। आज हम आपको एक ऐसी ही हिल स्टेशन के बारे में बताएंगे। आइए इस हिल स्टेशन के बारे में जानें।
हम आपको उत्तराखंड स्थित औली हिल स्टेशन के बारे में बता रहे हैं। इस हिल स्टेशन को भारत का मिनी स्विट्जरलैंड भी कहा जाता है। यह जगह किसी स्वर्ग से कम नहीं है।
औली हिल स्टेशन में आपको बर्फ से ढके पहाड़, घने जंगल और प्राकृतिक सुंदरता का अद्भुत नजारा देखने को मिलेगा। गर्मियों में ठंड का एहसास करने के लिए यह आपके लिए एकदम परफेक्ट डेस्टिनेशन है।
अगर आप औली हिल स्टेशन की बर्फीली ढलानों पर स्कीइंग करते हैं, तो यह आपको रोमांच से भर देगा। यह आपके लिए एक अद्भुत अनुभव हो सकता है।
औली हिल स्टेशन एडवेंचर स्पोर्ट्स के लिए भी जाना जाता है। आप यहां स्काई डाइविंग, हॉट एयर बैलून राइड, बंजी जंपिंग, पैराग्लाइडिंग और स्कूबा डाइविंग जैसी रोमांचक गतिविधियां कर सकते हैं।
औली हिल स्टेशन में मौजूद ऊंची-ऊंची पहाड़ियां, देवदार और ओक के घने जंगल पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। आपको एक बार इस जगह को जरूर विजिट करना चाहिए।
आप लद्दाख भी घूमने के लिए जा सकते हैं। यह एडवेंचर के लिए बढ़िया जगह है। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com