लंबी और स्लिम गर्ल्स Athiya की 8 साड़ियों में दिखेंगी 'परम सुंदरी'


By Shradha Upadhyay16, Jul 2024 04:00 PMjagran.com

बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी

अथिया शेट्टी बॉलीवुड एक्ट्रेस होने के साथ स्टार किड भी हैं। जो कि दिग्गज एक्टर सुनील शेट्टी की लाड़ली बेटी हैं। डीवा कई फिल्मों में नजर आई लेकिन ज्यादा फेमस नहीं हुई।

अथिया स्टाइलिश ड्रेसिंग सेंस

अभिनेत्री एक्टिंग से ज्यादा अपने स्टाइलिश ड्रेसिंग सेंस को लेकर छाई रहती हैं। इंडियन ऑउटफिट्स में अथिया बेहद कमाल की लगती हैं।

अथिया साड़ी लुक्स

आज हम आपको अथिया शेट्टी के डिफरेंट और खूबसूरत साड़ी लुक्स दिखाने जा रहे हैं। जिन्हें लंबी और स्लिम गर्ल्स कैरी कर सकती हैं।

नेटिड साड़ी लुक

अभिनेत्री ग्रे कलर की नेटिड फ्लोरल शिमरी पैच साड़ी में कयामत ढहा रही हैं। इसके साथ मेगा स्लीव्स ब्लाउज और स्टोन इयररिंग काफी जंच रहे हैं।

रेड सेक्विन वर्क साड़ी

लंबी और नई नवेली दुल्हन अथिया के जैसी रेड सेक्विन वर्क साड़ी में बेहद शानदार नजर आएंगी। इसके साथ बिग गोल्डन झुमके चार चांद लगा देंगे।

ब्लैक इन व्हाइट फ्रिल साड़ी

अथिया शेट्टी ब्लैक इन व्हाइट फ्रिल साड़ी वन फोर्थ स्लीव्स ब्लाउज में काफी स्टाइलिश अंदाज में नजर आ रही हैं। इसके साथ लांग मैचिंग कलर के इयररिंग कैरी किए हुए हैं।

ट्रांसपेरेंट शिमरी साड़ी

लंबी और स्लिम फिगर वाली लड़कियों पर ऐसी ट्रांसपेरेंट साड़ियां बेहद हॉट लगती हैं। इसमें उनका परफेक्ट कर्वी फिगर फ्लॉन्ट होता नजर आता है।

व्हाइट एम्ब्रॉयडरी साड़ी

यदि फंक्शन में आपको एकदम यूनिक लुक चाहिए तो डीवा की जैसी व्हाइट गोल्डन एम्ब्रॉयडरी साड़ी को जरूर ट्राई करें।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ