अथिया शेट्टी बॉलीवुड की अभिनेत्री हैं। जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2015 में हीरो फिल्म से की थी। इसके बाद एक्ट्रेस कई मूवीज में नजर आई।
अभिनेत्री फेमस स्टार किड और बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर सुनील शेट्टी की लाड़ली बेटी हैं। हालांकि इंडस्ट्री में डीवा अपना ज्यादा जलवा नहीं बरकरार रख पाई।
अथिया ने साल साल 2023 में क्रिकेटर के-एल राहुल संग सात फेरे लिए। दोनों अक्सर फैंस के बीच अपनी फोटोज शेयर करते नजर आते हैं।
इसके साथ ही अथिया एक्टिंग से ज्यादा सोशल मीडिया पर अपने फैशन सेंस को लेकर अक्सर छाई रहती हैं। उनका हर ऑउटफिट काफी स्टाइलिश होता है।
आज हम आपको एक्ट्रेस के गॉर्जियस ब्लेज़र-सेट दिखाने जा रहे हैं। जिन्हें आप किसी भी फंक्शन और ऑफिस में ट्राई कर सकती हैं।
इस रेड कलर की साटन पेंट और ब्लेजकाफी र में अथिया बेहद हॉट अंदाज में नजर आ रही हैं। स्लिम गर्ल्स के लिए ये बेस्ट ऑप्शन है।
लंबे कद की लड़कियां किसी भी फंक्शन में अभिनेत्री के इस प्रिंटेड पेंट, ब्लेजर और शिमरी क्रॉप टॉप को स्टाइलिश करके खुद को बोल्ड बना सकती हैं।
इस गोल्डन कलर के शिमरी ब्लेजर में एक्ट्रेस काफी ग्लैमरस लग रही हैं। उनका ये लुक पार्टीज के लिए बेस्ट है।