असम, मेघालय समेत इन 8 राज्यों में है सीमा विवाद


By Abhishek Pandey24, Nov 2022 02:07 PMjagran.com

सीमा विवाद

असम-मेघालय के अलावा देश के कई अन्य राज्यों में सीमा विवाद जारी है।

महाराष्ट्र-कर्नाटक

बेलजाम जिला भारत का सबसे बड़ा अंतर-राज्यीय सीमा विवादों में से एक है। लंबे समय से यह क्षेत्र विवाद का केंद्र रहा है।

हरियाणा-हिमाचल प्रदेश

हरियाणा-हिमाचल के बीच सीमा विवाद को लेकर परवाणू क्षेत्र सुर्खियों में रहा है।

असम-मिजोरम

असम और मिजोरम के बीच सीमा विवाद 1875 और 1933 की ब्रिटिश काल की दो अधिसूचनाओं की विरासत है।

लद्दाख-हिमाचल सीमा विवाद

हिमाचल और लद्दाख लेह और मनाली के बीच एक मार्ग जाता है, जिसे सरचू क्षेत्र के नाम से जाना जाता है, इस क्षेत्र पर दोनों ही राज्य अपना-अपना दावा करते हैं।

असम-अरुणाचल

अरुणाचल और असम में वन क्षेत्रों को लेकर विवाद है। यह विवाद 1987 में अरुणाचल प्रदेश को राज्य का दर्जा मिलने के बाद सुर्खियों में आया। अब यह मामला सुप्रीम कोर्ट में है।

असम-मेघालय

असम और मेघालय के बीच समस्या तब शुरू हुई, जब मेघालय ने 1971 के असम पुनर्गठन अधिनियम को चुनौती दी।

असम-नागालैंड

उत्तर पूर्व में सबसे लंबे समय तक चलने वाला सीमा विवाद असम और नागालैंड के बीच है, जो कि 1963 में नागालैंड के राज्य बनने के तुरंत बाद शुरू हुआ था।